कठकुइयां स्टेशन पर रुकेगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, सांसद की पहल पर मिली मंजूरी
सांसद विजय कुमार दूबे की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी ह ...और पढ़ें

50 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ, आसान हो जाएगी यात्रा। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
कठकुइयां स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को मिली स्वीकृति।
सांसद विजय दूबे की पहल पर रेल मंत्री ने दी मंजूरी।
50 से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, यात्रा होगी आसान।
जागरण संवाददाता, पडरौना, (कुशीनगर)। थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या- 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति मिल गई है।
सांसद विजय कुमार दूबे की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी मंजूरी दी है। इस ट्रेन के ठहराव से 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। यहां से गोरखपुर व छपरा की यात्रा आसान हो जाएगी।
रेल मंत्री की ओर से भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए सांसद ने बताया कि कठकुइयां, कटयां, सरेयां, पचरुखिया, बंगाली पट्टी, सिकटा, बड़गांव, कुबेरस्थान समेत अन्य गांवों के कार्यकर्ता लंबे समय से ट्रेन संख्या- 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। मेरी ओर से एक दिसंबर 2025 को रेल मंत्री को पत्र लिखकर जनहित में ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर आमजन की परेशानियों से अवगत कराया था।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में युवक की मौत पर बवाल, स्वजन ने थाने में किया हंगामा
उन्हें बताया था कि इस ट्रेन को पकड़ने के लिए लोगों को लगभग सात किमी दूर पडरौना स्टेशन पर जाना पड़ता है। इसे गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री ने इस ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दे दी है।
भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में विकास को गति मिली है, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में कुशीनगर जनपद को कई बड़ी योजनाओं की सौगात मिली है। सड़क का जाल बिछाया जा रहा, कई फ्लाईओवर बन रहे हैं। कसया में रोडवेज का आधुनिक बस स्टेशन संचालित हो रहा है, पडरौना में निर्माण पूरा हो चुका है। कई ट्रेनों का संचालन हो रहा तो जनपद के स्टेशनों पर ठहराव भी हो रहा है।
-विजय कुमार दूबे, सांसद कुशीनगर