कुशीनगर में युवक की मौत पर बवाल, स्वजन ने थाने में किया हंगामा
कुशीनगर के कप्तानगंज में एक युवक की उपचार के दौरान मौत होने पर स्वजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने शव लेकर थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
घायल युवक प्रमोद साहनी की उपचार के दौरान मौत हुई।
स्वजन ने शव लेकर थाने में हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, कप्तानगंज, (कुशीनगर)। घायलावस्था में मिले बहन के घर आए युवक की उपचार के दौरान मौत होने पर स्वजन संग ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात नौ बजे शव लेकर कप्तानगंज थाने पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन पर आधे घंटे बाद माने तो शव लेकर वापस लौटे।
महाराजगंज के भिटौली थाने के गांव सोहरौना राजा निवासी 18 वर्षीय प्रमोद साहनी अपनी बहन के घर कप्तानगंज थाना के पचार गांव सोमवार की शाम छह बजे आए।मिलने के बाद गांव के ही चौराहे पर मीट खरीदने चले गए। काफी देर बाद भी जब वापस नहीं लौटे तो स्वजन तलाश करने निकले तो चौराहे के समीप ही एक पुलिया के समीप घायलावस्था में सड़क किनारे बेसुध मिले।
प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उच्चीकृत स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। रात को शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो स्वजन पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शव लेकर सीधे थाने पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- यूपी के 10 जिलों के निबंधन कार्यालय का 23.98 करोड़ से होगा विस्तार, चार शहरों में बनेंगे सदर ऑफिस
बहनोई गुनारी साहनी ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर वापस भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।