नारायणी नदी में फंसी 80 ग्रामीणों से भरी नाव, कुशीनगर पुलिस ने देर रात तक चलाया बचाव अभियान
नारायणी नदी में खेती कर लौट रहे ग्रामीणों की नाव का इंजन खराब होने से वे नदी की धारा में फंस गए। 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटी नाव के माध् ...और पढ़ें
-1780458767622_m.webp)
नारायणी नदी के उस पार फंसे ग्रामीणों का एपी बांध के चैनपट्टी घाट पर इंतजार करते स्वजन व ग्रामीण। जागरण
HighLights
नारायणी नदी में 70-80 ग्रामीण नाव में फंसे।
पुलिस ने छोटी नाव से सभी को सुरक्षित निकाला।
एसडीएम ने नावों की जांच के आदेश दिए।
संवादसूत्र, तरयासुजान, (कुशीनगर)। नारायणी नदी के किनारे खेती करने गए ग्रामीणों की नाव का इंजन खराब होने के कारण वे नदी की धारा में फंस गए। घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटी नाव के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित इस पार लाया। सभी ग्रामीण अपने घर वापस लौट आए।
एपी बांध पर चैनपट्टी घाट से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोग, जैसे जवही मलही, चैनपट्टी, घघवा जगदीश, जवही नरेंद्र आदि, नारायणी पार जाकर खेती करने के लिए नाव का उपयोग करते हैं। सोमवार को भी ये ग्रामीण नारायणी पार कर खेती करने गए थे।
शाम को जब वे नदी के किनारे पहुंचे और खेती का सामान नाव पर लादकर नदी में उतरे, तभी अचानक नाव (मोटर बोट) का इंजन फेल हो गया। नाव पर कुल 70 से 80 लोग सवार थे।
नाव के फंसने की सूचना मिलने पर किसी ने 112 नंबर पर फोन कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटी नाव के माध्यम से फंसे लोगों को क्रमशः इस पार लाया और नाव पर लादे गए सामान को नारायणी उस पार ही उतार दिया। इस घटना की सूचना पर एपी बांध के इस पार बसे गांवों के लोग भी नारायणी के किनारे पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में उपचार के दौरान मरी बालिका, आयुष्मान सारथी एप ने कर दिया जिंदा
देर रात चले इस अभियान के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि नारायणी नदी में नाव और नाविकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही नारायणी उस पार नाव में लगे मोटर बोट के इंजन की जांच भी कराई जाएगी ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो सके