कुशीनगर में सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से पसरा मातम, गांव में छाया मातम
हाटा-पिपराइच मार्ग पर सोनबरसा के पास हुए कार हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे डूमरी सवांगी पट्टी गांव में मातम छा गया। अनिरुद्ध ...और पढ़ें

एक साथ पहुंचे तीन शव तो सन्नाटे के बीच मातम में डूबा गांव। जागरण
HighLights
सोनबरसा के पास कार हादसे में तीन लोगों की मौत।
अनिरुद्ध सिंह ने पत्नी, बहू और भतीजे को एक साथ खोया।
डूमरी सवांगी पट्टी गांव में दो परिवारों पर टूटा दुख।
जागरण संवाददाता, हाटा, (कुशीनगर)। सोनबरसा के समीप हाटा-पिपराइच मार्ग कार की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत से शनिवार को हाटा सीएचसी से लेकर डूमरी सवांगी पट्टी गांव तक मातम छाया रहा। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से ग्रामीण गम में डूब गए।
पत्नी, बहू व भतीजे को एक साथ खोने वाले अनिरुद्ध सिंह दरवाजे पर बेसुध बैठे थे। इस बीच कभी-कभी निकली रही उनकी चीख से मानो पूरा गांव ही दहल जा रहा हो।
दोनों बेटे दुबई में हैं। बगल में बैठे अपनी मां व दादी को खोने वाले दोनों मासूम पोतों का निहारते हैं तो अचानक ही बेहोश हो जा रहे हैं। ढांढस बंधाने वाले भी इस दृश्य को देख कर फफक कर रोने लगते हैं।
विपत्ति का पहाड़ उनके चचेरे भाई हीरालाल सिंह पर भी टूटा है। बाइक चला रहे उनके पुत्र विवेक की जान चली गई। विवेक तीन भाइयों में छोटे थे, जो गोरखपुर रह कर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे थे। दो दिन पूर्व ही घर आए थे।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू समेत 3 लोगों की मौत
मौत से पिता, भाई अभिषेक व मनीष का रो-रो कर बुरा हाल है। एक साथ दो परिवारों के दुख में डूबने से गांव भी गमगीन है। गम का यह बोझ तब और भारी हो गया जब पोस्टमार्टम के तीन शव एक साथ गांव पहुंचे।