Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में मिले प्रेमी युगल, न्यायालय ने दी अनुमति; मंदिर में रचाई शादी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 01:59 PM (IST)

    कुशीनगर की एक युवती ने वाराणसी के अपने प्रेमी के साथ न्यायालय की अनुमति के बाद मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने दोनों को वाराणसी से बरामद किया था, जिसके ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रेमी युगल को वाराणसी से पुलिस ने पकड़ा।

    2. न्यायालय ने बालिग होने पर साथ रहने की अनुमति दी।

    3. स्वजनों की सहमति से मंदिर में शादी संपन्न हुई।

    संवाद सूत्र, पटहेरवा, (कुशीनगर)। प्रेमी के साथ घर से वाराणसी गई युवती को पटहेरवा थाना पुलिस ने सोमवार को वहां के एक बाजार से पकड़ा। मंगलवार को प्रेमी युगल को न्यायालय भेजा तो वहां प्रेमिका ने अपने बालिग होने का प्रमाण पत्र दिया। न्यायालय प्रेमी-प्रेमिका को साथ रहने की मंजूरी दे दी। इसके बाद स्वजन भी मान गए और दोनों ने थाना परिसर के बगल स्थित दुर्गा मंदिर में शादी रचाई।

    पटहेरवा के एक गांव की 20 वर्षीय युवती इंस्टाग्राम के माध्यम से वाराणसी के रहने वाले एक सजातीय युवक के संपर्क में आई। लंबे समय तक संपर्क में रहने के बाद युवक बाइक से पंद्रह दिन पूर्व रात में युवती को अपने साथ वाराणसी लेकर चला गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती व युवक को वाराणसी से बरामद कर थाने लाई। युवती प्रेमी के साथ रहने के जिद पर अड़ गई।

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने कुशीनगर में 11.32 करोड़ की लागत से बनाया भव्य बुद्ध थीम पार्क, जल्द होगा उद्घाटन

    थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। इसकी रिपोर्ट न्यायालय में भेजी गई तो साथ रहने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद स्वजन की सहमति संग दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। स्वजन भी मौजूद रहे।