Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, दुर्घटनाओं और जाम से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:27 PM (IST)

    कुशीनगर में कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग जोर पकड़ रही है, क्योंकि यह मार्ग गोरखपुर से बिहार तक के वाहनों के लिए महत्वपूर्ण है और सं ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग।

    2. संकरे मार्ग पर दुर्घटनाएं और जाम की समस्या।

    3. चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

    संवाद सूत्र, बोदरवार, (कुशीनगर)। कप्तानगंज पिपराइच मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति न मिलने से लोगों में असंतोष है। लोगों का कहना है कि गोरखपुर से सिधावल व पिपराइच तक फोरलेन की स्वीकृति मिल गई है। इस तरह इस मार्ग को भी फोरलेन बनाया जाए।

    क्षेत्र के गणेश सिंह, पूर्व प्रधान विजय मल्ल प्रजापति, शिवांश गिरी, बिंदू गुप्ता, गणेश कुमार, जोखू शर्मा, नर्वदेश्वर शुक्ल आदि का कहना है कि पनियहवां, खड्डा, नौरंगिया, घुघुली के अलावा बिहार के थावे व नरकटिया से कप्तानगंज होकर जाने वाले वाहन इसी मार्ग से पिपराइच होते हुए गोरखपुर पहुंचते हैं। सड़क चौड़ी न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं जाम की समस्या भी बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, बांध और गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

    लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अविनाश मिश्र ने बताया कि कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पत्रावली शासन को भेजी जा रही है। इस मार्ग को फोरलेन सड़क की स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।