कुशीनगर प्रेम प्रसंग हत्या का नया खुलासा, ब्लैकमेलिंग और साथ रहने की जिद बनी मौत की वजह
प्रेमिका की घर में साथ रहने की जिद और प्रेमी द्वारा ब्लैकमेलिंग के आरोप के बाद कुशीनगर में पांच साल के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ। एक तलाकशुदा महिला ...और पढ़ें
-1779445346862_m.webp)
पिपराघाट मुस्तकिल के जयपुर टोला में मृतका के घर पर जांच करती फारेंसिक टीम व गोमती नगर पुलिस। जागरण
HighLights
पांच साल के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत।
प्रेमिका ने प्रेमी की दुपट्टे से गला घोंटा।
ब्लैकमेलिंग और साथ रहने की जिद बनी वजह।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। दुनिया के मेले से दूर जिस तमाशाई मेले में अहिरवार गोविंदपुर बापू धाम गाजियाबाद की रहने वाली तलाकशुदा आरती व कुशीनगर के सेवरही थाना के गांव पिपरा अगरवा मुस्तकीम निवासी शैलेष शुक्ल के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी, उसी मेले में उसका अंत भी हुआ।
कारण बनी, घर में साथ रखने की प्रेमिका की जिद और प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से खड़ी हुई खाई। इस खाई में प्रेमिका का वही दुपट्टा गले का फंदा बना, जिसके साथ प्रेम बढ़ा था। पांच वर्ष तक प्रेम में रहने वाले दोनों के बीच केवल एक छोटी तकरार शैलेष की मौत का कारण नहीं थी।
पुलिस के अनुसार, घटना की रात बुधवार को 11 बजे दोनों साथ हंसते खेलते बाजार में घूमते मिले थे। अनजान चेहरा देख पुलिस टीम ने रोका तो दोनों ने अपना परिचय देते हुए एक साथ मेले में कार्य करने की बात बताई। कुछ ही देर बाद प्रेमी की दुपट्टा से गला कसकर बाउंसर प्रेमिका द्वारा आपरेटर प्रेमी की हत्या की बात पुलिस के गले के नीचे भी नहीं उतर रही थी।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरती काफी दिनों से शैलेष को अपने घर ले जाने व साथ रहने की जिद कर रही थी। वह शादीशुदा होने व चार बच्चों के पिता होने की बात कह कर इन्कार करता आ रहा था। चौंकाने वाला आरोप भी प्रेमिका ने लगाया कि, प्रेमी अंतरंग वीडियो बना उसे ब्लैकमेल कर रहा था। अब सवाल यह है कि, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और मेले में साथ रहते भी थे तो बीच में ब्लैकमेलिंग कैसे आई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में खौफनाक वारदात, बाउंसर गर्लफ्रेंड ने दुपट्टे से गला घोंटकर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है कि, कहीं इस प्रेम कहानी में किसी तीसरे की इंट्री तो नहीं हो गई थी, जिससे बात हत्या तक पहुंची है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच का दायरा बढ़ाएगी तो हत्याकांड का पूरा सच सामने आएगा। कोतवाली प्रभारी संजय दूबे ने बताया कि, पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रही है।