विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम ने बदले नौ तहसीलदार; तत्काल प्रभाव से हुई नई तैनातियां

Published: Tue, 01 Sep 2026 11:26 PM (IST)

कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के नौ तहसीलदारों और न्यायिक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कुशीनगर में नौ तहसीलदारों का हुआ तबादला।

  2. डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जारी किए आदेश।

  3. राजस्व और न्यायिक कार्यों में दिखेगा बदलाव।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के नौ तहसीलदारों के तबादले एवं नई तैनाती का आदेश जारी किया है। इसमें तहसीलदारों के साथ न्यायिक तहसीलदारों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। सभी तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार देवेंद्र कुमार यादव को तहसीलदार पडरौना, संदीप सिंह को तहसीलदार तमकुहीराज तथा महेश कुमार को तहसीलदार खड्डा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभिषेक कुमार मिश्रा को तहसीलदार कप्तानगंज बनाया गया है।

इसके अलावा अभिषेक वर्मा को न्यायिक तहसीलदार पडरौना, विजय कुमार यादव को न्यायिक तहसीलदार कसया, गोपाल जी को न्यायिक तहसीलदार तमकुहीराज और चंदन शर्मा को न्यायिक तहसीलदार खड्डा की जिम्मेदारी दी गई है। जया सिंह को हाटा में न्यायिक तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एक साथ नौ तहसीलदारों की तैनाती में हुए बदलाव को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। तहसील स्तर पर राजस्व कार्य, न्यायिक मामलों और जनसमस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के साथ तहसीलों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नारायणी के तट पर ठहरी आस्था, लहरों में बह रही तबाही से बढ़ा खतरा