Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में डंपर-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, स्कूटी चालक युवती की मौत

    Updated: Sun, 31 May 2026 11:25 AM (IST)

    कुशीनगर में डंपर और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार डंपर चालक की तलाश जारी ह ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. डंपर-स्कूटी की टक्कर में युवती की मृत्यु।

    2. हाटा मार्ग पर रामपुर बुजुर्ग के पास हादसा।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से डंपर की तलाश में।

    संवादसूत्र,रामपुर बुजुर्ग, कुशीनगर। डंपर व स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में स्कूटी चालक युवती की मृत्यु हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। देवरिया-हाटा मार्ग पर रामपुर बुजुर्ग के समीप शनिवार को हुई दुर्घटना के बाद डंफर चालक फरार हो गया।

    देवरिया जिले के गौरीबाजार थाने के बसंतपुर की 24 वर्ष की नेहा त्रिपाठी हाटा स्थित बुलेट एजेंसी से संबद्ध बीमा कंपनी में कार्य करतीं थीं। दुर्घटना के समय सुबह दस बजे वे स्कूटी से हाटा आ रहीं थीं। देवरिया-हाटा मार्ग पर रामपुर बुजुर्ग के समीप पहुंची कि विपरित दिशा से आए डंफर ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

    आसपास के लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। दुर्घटना की सूचना स्वजन को दी। युवती की मृत्यु की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। युवती अविवाहित थी।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, बिजली विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

    प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि सीसी कैमरे की मदद से डंफर की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही पहचान कर ली जाएगी। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी