Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, बिजली विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

    Updated: Sun, 31 May 2026 11:23 AM (IST)

    मौसम विभाग ने संतकबीर नगर में अगले 24 घंटों में 80-100 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पिछले तूफान से हुए ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने संतकबीर नगर में तेज आंधी का अलर्ट दिया।

    2. 80-100 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना।

    3. बिजली विभाग ने कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अलर्ट ने बिजली विभाग की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर के दौरान जारी तीन अलग-अलग अलर्ट संदेशों में अगले 24 घंटे के भीतर जिले के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    पांच दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश से जिले की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। कई स्थानों पर बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। अभी उनकी मरम्मत और पुनर्स्थापना का कार्य चल ही रहा था कि मौसम विभाग के नए अलर्ट ने विभाग की चिंता और बढ़ा दी है।

    विभागीय आंकड़ों के अनुसार खलीलाबाद डिवीजन में आई आंधी के दौरान लगभग 400 बिजली के पोल टूट गए थे, जबकि 26 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए थे। वहीं मेंहदावल डिवीजन में 110 कंक्रीट के खंभे टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके अलावा 14 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए थे। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मेहनत से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में बोलेरो सवार दंपती समेत तीन पर हमला, चार नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

    खलीलाबाद के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर विद्युत आपूर्ति को सामान्य किया है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी एसडीओ, अवर अभियंताओं और लाइनमैनों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी बिजली के तारों पर पेड़ों की डालियां लटक रही हैं, उन्हें तत्काल हटाने तथा ढीले तारों को कसकर पोलों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    मेंहदावल के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने कहा कि काफी प्रयास के बाद विद्युत व्यवस्था सामान्य हो सकी है। यदि फिर से तेज आंधी और खराब मौसम का दौर शुरू होता है तो विभाग को अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।