Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में मुस्लिम युवकों ने वृद्ध को करंट से मार डाला, दो गांवों में तनाव

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:50 AM (GMT+05:30)

    कुशीनगर में बिजली के खंभे से पोस्टर हटाने के विवाद में मुस्लिम युवकों ने एक वृद्ध को करंट लगाकर मार डाला। इस घटना के बाद दो गांवों में तनाव बढ़ गया है ...और पढ़ें

    बाएं से मृतक की फाइल फोटो व गांव में तैनात पुलिस फोर्स। जागरण

    बाएं से मृतक की फाइल फोटो व गांव में तैनात पुलिस फोर्स। जागरण

    HighLights

    1. कुशीनगर में पोस्टर विवाद में वृद्ध की करंट से हत्या।

    2. घटना के बाद दो गांवों में तनाव, पीएसी बल तैनात।

    3. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी।

    संवादसूत्र, समउर बाजार, (कुशीनगर)। दुकान के सामने बिजली के खंभे पर लगे एक बाइक कंपनी के प्रचार पोस्टर को फाड़ने के विवाद में मुस्लिम युवकों ने वृद्ध को करंट लगाकर मार डाला। चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव में हुई इस घटना के बाद तनाव बढ़ गया।

    पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया तो स्वजन संग ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव का मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पत्नी दमयंती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर ग्रामीण माने।

    इस दौरान करीब चार घंटे तक मार्ग जाम रहा। शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पीएसी तैनात है। तमकुहीराज थाना के गांव बिहार बुजुर्ग के टोला दीप राय के रहने वाले 60 वर्षीय रामजतन गिरि समउर-फाजिलनगर मार्ग पर चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव में किराना की दुकान चलाते थे।

    WhatsApp Image 2026-06-10 at 8.56.32 AM

    मृतक के स्वजन से बात करते एसपी केशव कुमार। जागरण


     

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में मंदिर भूमि पर धोखाधड़ी: भाजपा नेता समेत चार पर मुकदमा, मृत पुजारी के नाम पर फर्जी बैनामा

    उनकी दुकान के पास बिजली के एक खंभे पर बाइक कंपनी के प्रचार का पोस्टर लगा था। मंगुरी पट्टी गांव के ही रहने वाले साहिल, कादिर उर्फ लालू, गयासुद्दीन, टुनटुन सिद्दीकी व तौफीक वहां पहुंचे और पोस्टर फाड़ दिया। रामजतन ने मना किया तो विवाद हो गया। युवकों ने मिलकर रामजतन गिरि की पिटाई कर दी।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-06-10 at 8.56.31 AM

    घटना स्थल पर मौजूद एसपी व एएसपी। जागरण


     आरोप है कि इस दौरान युवकों ने दुकान से ही बिजली के साकेट में लगे तार को निकालकर रामजतन गिरि के शरीर से सटाकर उनकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण तनाव बढ़ गया। बिहार बुजुर्ग और मंगुरी पट्टी में पीएसी तैनात की गई है।

    एसपी केशव कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण विद्युतस्पर्शाघात है। आरोपित साहिल, कादिर और टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं।