Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में हाई वोल्टेज तार से झुलसे दो मजदूर, एक की मौत; ग्रामीणों का हंगामा

    Updated: Sat, 23 May 2026 01:58 PM (IST)

    कुशीनगर के अहिरौली राजा में भवन निर्माण के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो मजदूर झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घाय ...और पढ़ें

    अहिरौली राजा चौराहे पर विरोध जताते ग्रामीण। जागरण

    अहिरौली राजा चौराहे पर विरोध जताते ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. भवन निर्माण के दौरान हाई वोल्टेज तार से हादसा।

    2. एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

    3. बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

    संवादसूत्र, गोबरहीं, (कुशीनगर)। कसया के अहिरौली राजा में शुक्रवार को एक भवन निर्माण के दौरान छड़ के हाई वोल्टेज तार से छू जाने के कारण दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया।

    दूसरे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। बिजली विभाग के विरोध में नारे लगाए। पुलिस ने जिम्मेदारों के विरूद्ध कार्रवाई एवं मृतक परिवार को अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया।

    गांव के सुनील कुमार मकान का निर्माण करा रहे। बगल के गांव डमरी चुरामन छपरा के 53 वर्ष के श्याम लाल व अहिरौली राजा के 30 वर्ष के नगीना कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छड़ सीधा करते समय एक ओर का हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्ट तार से छू गया और दोनों कंरट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

    आनन-फानन उन्हें एंबुलेंस से कसया सीएचसी ले जाया गया। वहा चिकित्सकों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। नगीना को मेडिकल कालेज अस्पताल रवींद्रनगर धूस रेफर कर दिया। डाक्टरों ने उनकी हालत भी चिंताजनक बताई है।

    इधर घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही मजदूरों के घरों में चीख पुकार मच गई। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोग नारेबाजी एवं हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस आ गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर के फाजिलनगर में ट्रक की टक्कर से बोलेरो पलटी, गर्भवती महिला समेत तीन घायल

    प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान अजय जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, विश्वास सिंह, राजकुमार, प्रिंस गुप्ता आदि से वार्ता कर मामले में सख्त कार्रवाई करने एवं मृतक परिवार को अधिकारियों से वार्ता कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए तो ग्रामीण शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।