Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में कोटेदारों की हड़ताल खत्म, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर बंटा राशन

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कुशीनगर में कोटेदारों की हड़ताल समाप्त हो गई है, जिससे राशन वितरण फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार को जिले की 1479 उचित दर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री के आश्वासन पर कोटेदारों की हड़ताल समाप्त हुई।

    2. कुशीनगर में 1479 दुकानों पर राशन वितरण फिर शुरू।

    3. पात्र लाभार्थियों को गेहूं, चावल का नि:शुल्क वितरण।

    जागरण संवाददाता, पडरौना। कमीशन बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे जिले के कोटेदार बुधवार की देर रात मुख्यमंत्री के आश्वासन पर मान गए और हड़ताल स्थगित कर दिया। गुरुवार को कुल 1479 उचित दर की दुकानों पर पात्रों में राशन वितरित किया गया।

    एक दिन विलंब से शुरू हुए खाद्यान्न वितरण परविभाग कोटेदारों को एक दिन अतिरिक्त देगा। इसकी जानकारी होने पर कई गांवों में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए, जिन्हें कोटेदारों ने गेहूं व चावल का वितरण किया।

    कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष विभूति पाठक, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, विनोद तिवारी ने बताया कि कोटेदारों का कमीशन लंबे समय से 90 पैसे प्रतिकिग्रा है। जबकि अन्य प्रदेशों में दो रुपये की दर से मिलता है। पिछले महीने लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान सरकार ने बढ़ाकर 1.20 करने का आश्वासन दिया था।

    इसके बावजूद कमीशन नहीं बढ़ाई गई थी। बताया कि देर रात में मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल समाप्त होने के बाद छूटा हुआ खाद्यान्न निर्धारित तिथि पर वितरित कराया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को राशन से वंचित न रहना पड़े।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नारायणी नदी का बढ़ा जलस्तर, ठोकरों पर मंडराया खतरा

    जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि कोटेदारों का हड़ताल खत्म हो गया है। खाद्यान्न वितरण नोडल एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी की देखरेख में होगा। कहा कि अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 10 किग्रा गेहूं व 25 किग्रा फोर्टिफाइड चावल कुल 35 किग्रा मिलेगा। पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर प्रति यूनिट एक किलोग्राम गेहूं व चार किग्रा फोर्टिफाइड चावल यानी पांच किग्रा खाद्यान्न का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा।

    खबरें और भी