कुशीनगर में 21 सड़कों के निर्माण के लिए शासन से मिली हरी झंडी, 100 गावों के लोगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
कुशीनगर के छह ब्लॉकों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 34.51 किलोमीटर लंबी 21 सड़कों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कुशीनगर के छह ब्लॉकों में 21 सड़कों को मंजूरी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा निर्माण कार्य।
लगभग सौ गांवों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कुशीनगर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सांसद विजय कुमार दूबे की पहल पर छह ब्लॉकों में लगभग 34.51 किलोमीटर लंबी 21 सड़कों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सभी सड़कों का निर्माण होगा। इससे लगभग सौ गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। सभी गांवों मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगे।
शासन की ओर से विशुनपुरा ब्लॉक में पिपरा सिंघारा रोड से बाबा टोला तक 0.920 किमी, बड़हरा रजवाहा से बेलवा बाबूराम तक 1.460 किमी, विजय चौराहा से बड़हरी टोला तक 1.1815 किमी, सूरजनगर रोड से खजुरिया चौरी टोला तक 2.600 किमी, पडरौना-बलकुड़िया रोड से चिरगोड़ा सेमरबारी नहर की पटरी तक 1.650 किमी, एनएच 727 पडरौना-खड्डा रोड से मुड़मुड़वा खास तक 1.860 किमी।
वहीं मंसाछपरा-सूरजनगर रोड से दिक मियां के टोला तक 1.840 किमी, चिरगोड़ा उत्तर टोला से नोनियापट्टी तक 2.340 किमी, चैती मुसहरी पिच रोड से नौका टोला तक 0.850 किमी, हाटा ब्लॉक में फुरसतपुर से जमुनिया टोला तक 1.100 किमी, नहर पिच रोड से बैदौली महुआडीह तक 0.850 किमी, खजवा से छितौनी बांध तक 1.600 किमी, धरमपुर से रामपुर तक 1.120 किमी, कप्तानगंज ब्लॉक में सेमरा से छोटा टोला तक 1.025 किमी, कप्तानगंज-बनकटा मार्ग से पिपरामाफी स्कूल टोला तक 3.360 किमी, कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग से सेंदुरिया मार्ग होते हुए जगदीशपुर खास तक 2.200 किमी, पचार चौराहा से लमुहवा तक 1.020 किमी, सामली अकटहिया पुल से मेहदीपुर झगड़हिया टोला तक 1.700 किमी, कसया ब्लॉक में देवरिया मार्ग से बटेसरा खास छोटा टोला, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में कठिनइया से खोचा टोला तक 1.450 किमी, पडरौना ब्लॉक में पचरुखिया रोड से फकिरहवा टोला तक दो किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई।
भाजपा सरकार में आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। संपर्क सड़कों के माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है। पीएमजीएसवाई के तहत जनपद में 21 सड़कों का निर्माण पूरा होने पर लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विजय कुमार दूबे, सांसद कुशीनगर
यह भी पढ़ें- कुशीनगर रेलवे ट्रैक पर मिला गर्भवती शिक्षिका का शव, जांच में जुटी पुलिस