Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर ‎रेलवे ट्रैक पर मिला गर्भवती शिक्षिका का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:48 PM (GMT+05:30)

    कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक महिला शिक्षिका का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी पहचान पिंकी गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस् ...और पढ़ें

    मृतका शिक्षिका पिंकी गुप्ता की फाइल फोटो।

    मृतका शिक्षिका पिंकी गुप्ता की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर महिला शिक्षिका का शव मिला।

    2. मृतका पिंकी गुप्ता महराजगंज में सहायक अध्यापक थीं।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, सेवरही, (कुशीनगर)। तरयासुजान क्षेत्र के भुलिया अगरवां गांव के पास रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण शनिवार रात लगभग आठ बजे रेलवे ट्रैक पर एक महिला शिक्षिका का शव दो हिस्सों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय पिंकी गुप्ता के रूप में हुई, जो महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाजारडीहा में सहायक अध्यापक थीं और इन दिनों प्रसूता अवकाश पर थीं।

    ‎ग्रामीणों के अनुसार, आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस के गुजरने के बाद ट्रैक पर शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर तरयासुजान पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक पहचान का प्रयास करती रही। बाद में सेवरही ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मठिया श्रीराम में तैनात सहायक अध्यापक रवींद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी पत्नी पिंकी गुप्ता के रूप में की।

    रवींद्र ने बताया कि वह सलेमगढ़ में किराये के मकान में पत्नी और उनकी सास (मृतका की मां) राजमती के साथ रहते थे। पत्नी प्रसूता अवकाश पर थीं। शनिवार को वह विभागीय प्रशिक्षण के लिए बीआरसी सेवरही गए थे। दोपहर में कई बार फोन करने पर पत्नी ने काल रिसीव नहीं किया।

    घर लौटने पर सास ने बताया कि पिंकी कुछ देर पहले तक कमरे में थीं, लेकिन अचानक कहीं चली गईं। काफी खोजबीन के बाद तरयासुजान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। देर रात सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव उनकी पत्नी का है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में किशोर की चाकू मारकर हत्या, नौ के खिलाफ केस दर्ज, छह हिरासत में

    मृतका का मायका गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव तथा ससुराल देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में है। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।