Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में किशोर की चाकू मारकर हत्या, नौ के खिलाफ केस दर्ज, छह हिरासत में

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:08 AM (IST)

    कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में 16 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात के ...और पढ़ें

    बाएं से मृतक आदर्श चौहान की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन। जागरण

    बाएं से मृतक आदर्श चौहान की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन। जागरण

    HighLights

    1. 16 वर्षीय किशोर आदर्श चौहान की चाकू मारकर हत्या।

    2. पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

    3. पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    संवादसूत्र , तरयासुजान, (कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र ग्राम चखनी खास में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे एक 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

    चखनी खास गांव में बिहार के पश्चिमी चंपारण के ठकरहा थाना क्षेत्र से दर्जनों परिवार यहां आकर बस हुआ है। जिसमे चंदेश्वर चौहान का भी परिवार वर्षों से यही पर घर बनकर रहता है जो बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक हैं। इनके दो पुत्र में मृतक आदर्श चौहान 16 वर्ष अपने मित्रों के साथ गांव के सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के पास गौरी इब्राहिम जाने वाली सड़क पर साढ़े आठ बजे गया, जहां उसके पेट में चाकू मारकर हमलावर फरार हो गए।

    इधर घटना की सूचना पर 9 बजे पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान देर रात मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर कर आधा दर्जन को गिरफ्तार कर शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।

    नामजद आरोपियों में प्रदीप मिश्र पुत्र छोटे मिश्र,रोहित मिश्र पुत्र सुनील मिश्र,सागर चौहान पुत्र कपिल चौहान,राधा चौहान पुत्र भागीरथी और रितेश मिश्र पुत्र अज्ञात सहित 4 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में सरकारी भूमि पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 78 एकड़ जमीन पर निजी नाम दर्ज, पीढ़ी दर पीढ़ी होती रही वरासत

    प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि घटना में शामिल आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जल्दी ही शेष आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

    खबरें और भी