Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में ग्राम प्रधान की पत्नी का बाथरूम में मिला अधजला शव, इलाके में सनसनी

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 05:16 PM (IST)

    कुशीनगर के बेदुपार मुस्तकील गांव में ग्राम प्रधान की पत्नी का जला हुआ शव बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. ग्राम प्रधान की पत्नी का बाथरूम में मिला जला शव।

    2. भाई ने घटना पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की।

    3. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, कुशीनगर। बेदुपार मुस्तकील के ग्राम प्रधान की पत्नी का जला हुआ शव बाथरूम में मिला। मृत महिला के भाई राजन ने पुलिस को तहरीर देकर घटना पर संदेह जताते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

    घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होने और उस आधार अग्रिम विधिक कार्रवाई की बात कही। घटना शनिवार की सुबह दस बजे की बताई जा रही है।

    बेदुपार मुस्तकील के ग्राम प्रधान अवनीश कुशवाहा की पत्नी 40 वर्षीय मंजू देवी का जला हुआ शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में मिला। सुबह दस बजे ग्राम प्रधान के घर से धुआं उठता व उनकी पत्नी का अधजला शव बाथरूम में मिलने को लेकर गांव में सनसनी फैल गई।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

    ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो स्वजन ने खुद आग लगा कर जान देने की बात कही, लेकिन इसका कारण नहीं बता सके। दूसरी ओर ग्रामीणों की सूचना पर ही पहुंचे मृत महिला के भाई ने तरयासुजान थाना पहुंचकर घटना पर संदेह जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि, प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। हमारी नजर घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर है।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में युवक की मौत पर बवाल, स्वजन ने थाने में किया हंगामा