Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में सामूहिक विवाह से पहले भीषण हादसा, दुल्हन और सास की मौत; दूल्हा गंभीर

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 01:24 PM (IST)

    सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे दूल्हा, दुल्हन और होने वाली सास को कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन व सास की मौके पर ही म ...और पढ़ें

    बाएं से गुलनाज खातून व आयशा खातून की फाइल फोटो। जागरण

    बाएं से गुलनाज खातून व आयशा खातून की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. सामूहिक विवाह में जा रहे दूल्हा-दुल्हन का एक्सीडेंट।

    2. दुल्हन और होने वाली सास की मौके पर मौत।

    3. दूल्हा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, सेवरही, (कुशीनगर)। नए जीवन की शुरुआत के सुखद सपने संग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक साथ बाइक से आयोजन स्थल सेवरही के सेलिब्रेशन लान जा रहे दूल्हे, दुल्हन व होने वाली सास को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।

    दूल्हन व होने वाली सास की मौके पर ही मौत हो गई तो गंभीर हालत में दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना ‎शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बनरहां रेगुलेटर के समीप दवनहां के पास बड़ी गंडक नहर की पटरी पर हुई।

    तरयासुजान थाना के जमसड़िया निवासी सरवर अंसारी की 25 वर्षीय पुत्री गुलनाज खातून का अहिरौलीदान टोला लोकनहा निवासी शहीद की 55 वर्षीय पत्नी आयशा खातून के पुत्र 28 वर्षीय अली हुसैन से निकाह होना था।

    इसको लेकर तीनों बाइक से सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में गुलनाज और आयशा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अली हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुलनाज और अली हुसैन के स्वजन सेलिब्रेशन लान में निकाह की रस्म पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच जब इस हादसे की खबर पहुंची तो दोनों पक्षों के रिश्तेदार घटनास्थल पर दौड़ पड़े।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, बांध और गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

    विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों परिवार गम में डूब गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद वाहन की तलाश में सड़क किनारे दुकानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज पुलिस देख रही है।