Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में मेहड़ा नाला पुल निर्माण की सुस्त रफ्तार, आवागमन में बढ़ा खतरा

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 12:39 PM (IST)

    कुशीनगर में गोरखपुर-सिधावल फोरलेन पर मेहड़ा मवन नाला पर पुल निर्माण की धीमी गति से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। 4.55 करोड़ रुपये की लागत से स्व ...और पढ़ें

    बिहार के अनेक शहर व नगर को जोड़ता है गोरखपुर से सिधावल मार्ग। जागरण

    बिहार के अनेक शहर व नगर को जोड़ता है गोरखपुर से सिधावल मार्ग। जागरण

    HighLights

    1. मेहड़ा नाला पुल निर्माण की गति अत्यंत धीमी।

    2. राहगीरों व गन्ना ढुलाई वाहनों को खतरा।

    3. स्थानीय लोगों ने शीघ्र निर्माण की मांग की।

    संवाद सूत्र, बोदरवार, (कुशीनगर)। गोरखपुर से सिधावल तक बन रहे फोरलेन निर्माण के बीच मेहड़ा मवन नाला पर पुल निर्माण की धीमी गति राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। शासन ने यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए यहा चार करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नए पुल की स्वीकृति दी है। मगर, कार्यदायी संस्था की लापरवाही से काम रेंग रहा है।

    यह मार्ग आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राकेश मद्धेशिया, पूर्व ग्राम प्रधान विजय मल प्रजापति, राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि बिहार के नरकटियागंज, थावें, बेतिया और मधुबनी से कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर जाने वाले सैकड़ों वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। वर्तमान में गन्ना ढुलाई का सीजन होने के कारण पिपराइच चीनी मिल जाने वाले भारी ट्रक और ट्राले भी इसी जर्जर व संकरे पुल पर निर्भर हैं।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में तीन नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सील, 12 को नोटिस जारी

    इससे हर समय जाम और दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था बिना किसी सुरक्षा संकेतक के निर्माण कार्य कर रही है। पुल के दक्षिणी छोर को तोड़कर पश्चिमी बगल में गहरी खाई खोद दी गई है। रात के अंधेरे में यहां अनियंत्रित होकर वाहनों के पलटने का गंभीर खतरा बना हुआ है। शिवांश गिरी, राम नगीना सिंह आदि ने शीघ्र निर्माण पूरा करने की मांग की है।


    यातायात के दबाव को देखते हुए नए पुल का निर्माण शुरू कराया गया है। निर्माण कार्य में सुस्ती की जांच की जाएगी और संबंधित संस्था को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए जाएंगे।

    -

    -अविनाश कुमार मिश्र, सहायक अभियंता

    खबरें और भी