Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में तीन नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सील, 12 को नोटिस जारी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 09:29 PM (IST)

    कुशीनगर में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। स्वास्थ्य विभाग ने तीन नर्सिंग होम और तीन पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। ...और पढ़ें

    तीन नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सील।

    तीन नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सील।

    HighLights

    1. तीन नर्सिंग होम और तीन पैथोलॉजी लैब सील किए गए।

    2. 12 से अधिक अस्पताल संचालकों को कारण बताओ नोटिस।

    3. बिना पंजीकरण व मानक पूरे न होने पर कार्रवाई।

    जागरण टीम, कुशीनगर। अवैध अस्पतालों पर नकेल कसने को लेकर कार्रवाई दूसरे दिन भी चली। मानकविहीन तीन नर्सिंग होम व तीन पैथोलाली सील किए गए। 12 से अधिक अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया। पिछले कुछ दिनों में निजी अस्पतालों में जच्चा-बच्चा व अन्य मौतों को लेकर हुए हंगामे व आरोपों के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है।

    सोमवार को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. यूएस नायक के नेतृत्व में जांच टीम सबसे पहले लाइफ केयर हास्पिटल पहुंची। यहां पर आपरेशन थियेटर मानक के विपरीत मिला, जिसे तत्काल सील कर दिया गया। पुराने सिनेमा हाल के पीछे एक प्रसव केंद्र बिना पंजीकरण के चलता मिला, इसे सील कराया गया।

    समउर मोड़ के राज व पुराने सिनेमा हाल के सामने मां यशोदा अस्पताल में बोर्ड पर लिखे चिकित्सकों में से किसी के भी मौके पर न मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम में सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अनुज तिवारी, प्रशांत कुमार, पंकज राय आदि मौजूद रहे।

    सुबह दस बजे कसया सीएचसी प्रभारी मारकण्डेय चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर में संचालित न्यू हेल्थ केयर पैथोलॉजी, श्याम पैथोलॉजी व सिटी पैथोलॉजी की जांच की। तीनों अवैध रूप से संचालित पाए गएए। इन्हें सील कर दिया गया। नंदिनी, कल्याण एवं धर्मा पैथोलॉजी के अतिरिक्त अपोलो हास्पिटल पर भी पूरा कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इन चारों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।

    खबरें और भी

    टीम में एआरओ रत्नेश यादव, राकेश पांडेय, बशीर अहमद व अभिषेक कुमार शामिल रहे। अधीक्षक सीएचसी देवतहा डा.. हेमंत वर्मा की अगुवाई में टीम ने सुकरौली के श्री अस्पताल, ओम साईं बाबा अस्पताल, आदर्श चिकित्सालय, विनायक अस्पताल तथा जीवन अस्पताल को मान पूरा न करने पर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया।

    डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव के साथ टीम दोपहर में जांच करने निकली तो सिंगहा गांव के आजाद नगर चौराहे पर चल रहे उत्कर्ष अस्पताल में एक सहायिका मौके पर मिली, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य वैध कागजात दिखाने को कहा गया तो पता चला कि सभी कागजात अधूरे हैं।

    संचालक का नंबर मांगकर फोन करने पर घंटी बजने के बाद भी रिसीव नहीं हुआ। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया। रामकोला में भी मानक पूरा न करने वाले दो अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया गया।

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति की सुरक्षा में शामिल होंगे बस्ती के 30 चुनिंदा पुलिसकर्मी, अयोध्या में होगा कार्यकर्म

    यह भी पढ़ें- कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा 12 साल का किशोर, तबीयत बिगड़ने पर BHU रेफर