Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में अधेड़ की मौत पर बवाल, हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 10:59 AM (GMT+05:30)

    पोस्टमार्टम के बाद अधेड़ राजकुमार कुशवाहा का शव घर आने पर स्वजनों और ग्रामीणों ने पडरौना-बांसी मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज करने औ ...और पढ़ें

    खिरकिया बाजार में सड़क जाम किए मृतक के स्वजन व ग्रामीण। जागरण

    खिरकिया बाजार में सड़क जाम किए मृतक के स्वजन व ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. अधेड़ राजकुमार कुशवाहा का शव घर आने पर हंगामा।

    2. स्वजनों और ग्रामीणों ने पडरौना-बांसी मार्ग जाम किया।

    3. हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आर्थिक सहायता की मांग।

    संवादसूत्र भैरोगंज, (कुशीनगर)। पोस्टमार्टम के बाद अधेड़ का शव एंबुलेंस से शाम को घर आते ही माहौल गरम हो गया। स्वजन संग ग्रामीण पडरौना-बांसी मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिए। वे हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच करने तथा एसडीएम से फोन से बात करा परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद लोग माने और मामला शांत हुआ।

    42 वर्ष के राजकुमार कुशवाहा का शव शाम को चार बजे घर आया। शव आते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी माधुरी व बच्चे शव से लिपट बिलख उठे। यह देख मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इस बीच स्वजन मामले को हत्या बताते हुए इसकी गहराई से जांच की मांग उठाई। समर्थन में आए ग्रामीण शव को खिरकिया बाजार में रख पडरौना-बांसी मार्ग को जाम कर दिए।

    सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे एसएचओ समझाने-बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही आएगी। उधर ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना है कि यह हत्या है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करे। एसएचओ ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। अपने मोबाइल से एसडीएम सदर आशुताेष से बात कराई।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर: यज्ञ का बैनर फाड़ने के विवाद में अधेड़ की हत्या, दो गांवों में तनाव

    एसडीएम ने कहा कि परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। इसके बाद स्वजन व लोग माने और जाम समाप्त हुआ। शव को अंतिम संस्कार के लिए बांसी घाट ले जाया गया। लगभग एक घंटे तक जाम रहा।

    खबरें और भी

    बता दें कि थाना कोतवाली पडरौना के जंगल खिरकिया निवासी 42 वर्ष के राजकुमार कुशवाहा का शव सोमवार को खिरकिया बाजार में पडरौना-बांसी मार्ग किनारे नाले में मिला था। राजकुमार ही परिवार के कमाउ सदस्य थे। परिवार में पत्नी तथा पांच छोटे बच्चे हैं।