Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में आंधी से बिजली गुल 50 गांवों में 24 घंटे से अंधेरा, पानी का संकट

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 07:20 PM (IST)

    कुशीनगर में आंधी के कारण सोहसा मठिया बिजली उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे 50 गांवों के 30 हजार उपभोक्ता 24 घंटे से अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आंधी से सोहसा मठिया उपकेंद्र की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त।

    2. 50 गांवों के 30 हजार उपभोक्ता 24 घंटे से प्रभावित।

    3. भीषण गर्मी, पेयजल संकट और मोबाइल चार्जिंग की समस्या।

    जागरण संवाददता, कसया। आंधी के कारण सोहसा मठिया बिजली उपकेंद्र की चरमरा गई है। मंगलवार की शाम कुछ ही देर के लिए आई तेज आंधी में हाइडिल को आ रही 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ कर तार पर गिरे तो पोल के टूट जाने से हाइडिल की बिजली बंद हो गई। 24 घंटे बाद बुधवार की देर शाम तक बिजली नहीं मिल सकी थी।

    इससे जुड़े 50 गांव के 30 हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी से कराह रहे हैं। पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बेमलब बन गए हैं। हाइडिल की मेन लाइन नहर की पटरी से होकर आई है। इस पर बड़े-बड़े पेड़ हैं। जब भी तेज हवा बहती है डाल टूट कर तार पर गिरती है और फाल्ट आ जाता है। बीते 15 दिन में तीसरी बार मेन सप्लाई बाधित हुई है।

    हाइडिल से जुड़े गांव के उपभोक्ता विभागीय उपेक्षा से त्रस्त हैं। गर्मी, जाड़ा अथवा बरसात कोई भी मौसम हो सुचारू रूप से एक सप्ताह बिजली नहीं मिल पाती। इसका मुख्य कारण पेट्रोलिंग का अभाव है। हाइडिल की मेन लाइन पेड़ों के बीच से आई है। जब तक इनकी कटाई-छटाई नहीं होगी समस्या का समाधान नहीं होगा। -अखिलेश ओझा, ग्रामीण

     

    यह भी पढ़ें- UP के तीन जिलों में बनेंगे पांच बिजली उपकेंद्र, 30 हजार घरों को मिलेगा लाभ और लो वोल्टेज से मुक्ति


    सोहसा मठिया बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से छुटकारा ही नहीं मिलता। जब भी हवा के साथ बारिश होगी मेन लाइन में फाल्ट आ जाता है। एक सप्ताह मेन लाइन में फाल्ट आने के कारण 24 घंटे से अधिक लाइन ब्रेक डाउन है। अधिकारी हाटा और रामकोला रहते हैं। -मंटू राव, ग्रामीण

    मंगलवार की शाम को आई आंधी के कारण हाइडिल को आ रही मेन लाइन पर कई पेड़ टूट कर गिर गए तो कई जगह पोल भी टूट गया है। क्षति अधिक होने के कारण मरम्मत में भी अधिक समय लग रहा है। शाम तक बिजली मिल जाएगी। -चंदन सिंह, एसडीओ, रामकोला

    खबरें और भी