Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 घंटे में खुला गौरव हत्याकांड का राज, कुशीनगर में एक ही महिला से संबंध के चक्कर में भाई ने ली भाई की जान

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 12:19 PM (IST)

    कसया में गौरव हत्याकांड की गुत्थी छह घंटे में सुलझ गई, जिसमें पटीदार नितेश ने अवैध संबंध में बाधक बनने पर उसकी हत्या की थी। आरोपी ने दो दोस्तों की मदद ...और पढ़ें

    पकड़े गए आरोपितों के साथ खड़ी कसया थाना पुलिस। जागरण

    पकड़े गए आरोपितों के साथ खड़ी कसया थाना पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. गौरव हत्याकांड की गुत्थी छह घंटे में सुलझी।

    2. अवैध संबंध में बाधक बनने पर पटीदार ने की हत्या।

    3. बीयर पिलाने के बहाने बुलाकर कुल्हाड़ी से किया वार।

    जागरण संवाददाता, कसया, (देवरिया)। गौरव हत्याकांड की गुत्थी मात्र छह घंटे में ही सुलझ गई। अवैध संबंध में बाधक बनने पर पटीदारी के ही युवक ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतारा था। मृतक और आरोपित रिश्ते में भाई थे और दोनों का एक ही महिला से संबंध था। गौरव को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपित को डांट-फटकार लगाई।

    इससे नाराज आरोपित ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दो दोस्तों की मदद से इसे अंजाम दे दिया। दोस्तों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ दो को जेल और नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया। इनकी निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस टीम को एसपी केशव कुमार ने पुरस्कार देने की घाेषणा की है।

    थाना परिसर में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि कसया के डिघवा बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय गौरव कुमार उर्फ गाेलू प्रसाद कसया में पत्थर पर नक्काशी का कार्य करते थे। गुरुवार की रात आठ बजे दुकान से घर आए। कुछ देर बाद बोतल लेकर शौच के लिए सरेह की ओर गए और काफी समय बाद भी वापस नहीं आए।

    पिता राजू ने बेटे के माेबाइल पर फोन किया तो घंटी बजी लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका से घिरे स्वजन देर रात तक तलाश में लगे रहे, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गए मजदूरों ने गन्ने के खेत में खून से लथपथ उनका शव देखा। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पर्दाफाश के लिए कसया पुलिस संग स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया।

    खबरें और भी

    जांच में गौरव के नंबर पर हत्या से लगभग एक घंटे पूर्व गांव के ही एक लड़के द्वारा सात बार काल की गई थी। काल डिटेल और स्थानीय लोगों से बातचीत के आधार पर पुलिस ने फोन करने वाले नितेश प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और सच्चाई बयां कर दी। उसने बताया कि गौरव का जिस महिला के साथ अवैध संबंध था, उससे मेरे भी अवैध संबंध थे।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में शौच को गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों का हंगामा

    इसकी जानकारी होने पर गौरव ने मुझे इससे मना किया और डांट-फटकार भी लगाई। इसे लेकर हम दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। परेशान होकर गौरव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गौरव नशे का शौकीन था। घटना की रात गांव के ही एक नाबालिग व अपने दोस्त राहुल प्रसाद निवासी बड़गांव टोला धर्मागर छपरा थाना कुबेरस्थान को बुलाया। फिर योजना के तहत फोन कर गौरव को बीयर पिलाने के बहाने गांव के बाहर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

    घटना बाद हम सब मिलकर शव को नजदीक के खेत में फेंक फरार हो गए। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को ही बैरिया चौराहे के पास से नाबालिग व राहुल को पकड़ लिया गया। टीम में थानाध्यक्ष कसया इत्यानंद पांडेय, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र सिंह, एसएसआइ राजेश यादव, दारोगा ररुद्र प्रताप सिंह, गौरव श्रीवास्तव, हेकां. सनातन सिंह, राहुल सिंह, कां.ऋषि पटेल, शिवानंद सिंह, अंकित सिंह, रत्नाकर सिंह, उमाशंकर यादव, महेंद्र कुमार, विनोद यादव, महिला कां. शैलजा तिवारी शामिल रहे।