Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में शौच को गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों का हंगामा

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 02:17 PM (IST)

    कुशीनगर के कसया में शौच के लिए गए 20 वर्षीय युवक गौरव कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गन्ने के खेत में शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्यारों ...और पढ़ें

    गौरव कुमार का फाइल फोटो।

    गौरव कुमार का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. कसया में 20 वर्षीय युवक गौरव की हत्या।

    2. शौच के लिए गए युवक का शव खेत में मिला।

    3. ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन।

    जागरण संवाददाता, कसया, (कुशीनगर)। रात में शौच करने सरेह की ओर गए युवक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह गन्ने के खेत में खून से लथफथ शव मिलने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

    लोग हत्यारों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। घटना थाना कसया के गांव डिघवा बुजुर्ग में शुक्रवार को सामने आई।

    गांव के 20 वर्षीय गौरव कुमार उर्फ गोलू प्रसाद कसया में किराए का कमरा लेकर शिल्पकारी (पत्थर पर नक्काशी, विशेष बनावट एवं लिखने) का कार्य करते थे। स्वजन के अनुसार गुरुवार की रात आठ बजे दुकान से घर आए। कुछ देर बाद बोतल लेकर शौच करने के लिए सरेह की ओर गए।

    WhatsApp Image 2026-07-10 at 2.08.25 PM (1)

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम और ग्रामीण।


     

    रात के दस बजे गए और वापस नहीं आए। पिता राजू ने बेटे के नंबर पर फोन किया। घंटी बजी पर काल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने लगातार तीन-चार बार प्रयास किया पर काल रिसीव नहीं हुई। स्वजन अनहोनी की आशंका से घिर उठे। सरेह की ओर तलाश शुरू हो गई। संभावित जगहों पर देर रात तलाश चलती रही पर गौरव का पता नहीं चला।

    खबरें और भी

    शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए मजदूरों ने गन्ने के खेत में खून से लथफथ शव देखा। इसकी जानकारी गांव में दी। शव की पहचान गांव के ही गौरव के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे स्वजन शव देख चीख पड़े। घटना क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच चौकीदार ने थाने में इसकी सूचना दी।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में RSS पर टिप्पणी करना पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय आवश्यक कार्रवाई शुरू की ही थी कि, लोग आक्रोशित हो उठे और शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। सीओ कसया डा.अजय कुमार सिंह पहुंचे। उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

    इस बीच एएसपी व एसडीएम आ गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग दो घंटे बाद माहौल शांत हुआ। फिर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। सीओ ने बताया कि हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गईं हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। शीघ्र ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।