कुशीनगर में RSS पर टिप्पणी करना पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कुशीनगर में बजरंग दल, विहिप और आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलि ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सद्दाम हुसैन गिरफ्तार।
बजरंग दल, विहिप, आरएसएस पर की टिप्पणी।
आईटी एक्ट में सात दिन की जेल।
संवाद सूत्र, जोकवाबाजार, (कुशीनगर)। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को निशाना बनाकर इंटरनेट मीडिया पर गलत टिप्पणी करना पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा कार्यकर्ता सद्दाम हुसैन को महंगा पड़ा। विहिप कार्यकर्ताओं की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट व सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायालय ने आरोपित को सात दिन के लिए जेल भेज दिया। थाना तुर्कपट्टी के गांव सोहंग के रहने वाले पूर्व जिला पंचायद सदस्य सद्दाम हुसैन ने अपने फेसबुक एकाउंट से बजरंग दल, विहिप व आरएसए को समाज विरोधी संगठन बता एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट की। कुछ ही देर में यह पोस्ट तेजी से क्षेत्र में प्रसारित होने लगा।
इसकी जानकारी विहिप कार्यकर्ताओं को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। ब्लाक महामंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रसारित पोस्ट से जुड़ा प्रमाण सौंप कार्रवाई की मांग की। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। तत्काल प्राथमिकि दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपित सद्दाम हुसैन को उसके गांव के चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में पुलिस बूथ के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक, हाथ-पैर बंधे और मुंह में था रुमाल
आरोपित सपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, वहां से उसे सात दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।