कुशीनगर में पुलिस बूथ के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक, हाथ-पैर बंधे और मुंह में था रुमाल
कुशीनगर के राजापाकड़ में पुलिस बूथ के पास एक युवक संदिग्ध हालत में अचेत मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में रुमाल ठूंसा था। पुलिस ने उसे अस्पताल प ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
युवक कुशीनगर के राजापाकड़ पुलिस बूथ के पास मिला।
उसके हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में रुमाल ठूंसा था।
पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया।
संवादसूत्र, राजापाकड़, (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी क्षेत्र के बरवाराजापाकड़ पुलिस बूथ से करीब 50 मीटर पश्चिम झुरमुट में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के हाथ-पैर बंधे थे, गले में रस्सी थी और उसके मुंह में सफेद रुमाल ठूंसा गया था।
गुरुवार को सुबह सात बजे उधर गए एक ग्रामीण की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही निवासी 30 वर्षीय गुड्डू शर्मा के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर : कलेक्शन एजेंट ही निकला लूट का मास्टरमाइंड, बदला लेने के लिए रची थी साजिश
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है प्रकरण की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।