कुशीनगर SP ने लिया एक्शन, एक निरीक्षक, चार दारोगा समेत 28 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
कुशीनगर के एसपी केशव कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर एक निरीक्षक और चार दारोगा सहित 28 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई गुरु ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एसपी केशव कुमार ने की बड़ी कार्रवाई।
एक निरीक्षक, चार दारोगा समेत 28 लाइन हाजिर।
कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर एक्शन।
जागरण संवाददाता, पडरौना। एसपी केशव कुमार ने एक निरीक्षक, चार दारोगा समेत 28 पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया। दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
एसपी ने बताया कि चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत, हनुमानगंज में तैनात दारोगा संतोष यादव, पडरौना कोतवाली में तैनात दारोगा अजय सिंह, पटहेरवा में तैनात राहुल राय व तरयासुजान में तैनात नागेंद्र गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसी तरह अलग अलग थानों में तैनात सिपाही रामशंकर यादव, आशुतोष कुमार द्विवेदी, जयराम यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार यादव, जालंधर चौहान, अरूण कुमार, विवेक कुमार राय, मदन प्रसाद, आदित्य राजभर, अरविंद यादव, विजय कुमार यादव, रवि सिंह, मोहम्मद अकबर खान, रामभोज साहनी, सोनू भारती, धर्मचंद्र राय, लक्ष्मण यादव, सचिन कुमार यादव, आशुतोष विश्वकर्मा, सूर्यनाथ यादव व संदीप शर्मा को दायित्व के प्रति लापरवाह पाए जाने पर लाइन हाजिर किया गया है।
भारत सरकार के नीति आयोग सदस्य सारस्वत का हुआ स्वागत
पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य प्रख्यात विज्ञानी डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक प्रो. डा. वीके सारस्वत का बुधवार की शाम को बुद्ध पीजी कालेज, कुशीनगर में स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने सारस्वत को बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर परिचय व स्वागत भाषण में कहा कि सारस्वत ने भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में अपने दीर्घ वैज्ञानिक जीवन के दौरान देश की स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी एवं मिसाइल प्रणाली को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- देवरिया जिला कारागार में निरुद्ध 82 साल के बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
कहा कि, विशेष रूप से बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस कार्यक्रम, पृथ्वी एयर डिफेंस (पीएडी) व एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइलों के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान है। डा. पारस नाथ ने कहा कि सारस्वत जैसे विज्ञानी का महाविद्यालय आगमन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
इसके पूर्व उन्होंने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति, मानव कल्याण तथा वैश्विक सद्भाव की कामना की। उन्होंने थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का दर्शन किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो शंभू कुमार, अंबिकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।