कुशीनगर में गंडक नदी में नहाते समय डूबने से दो दोस्तों की मौत, परिजनों ने पुलिस को शव देने से किया इनकार
कुशीनगर के दो दोस्त बिहार सीमा के पास गंडक नदी में नहाते समय डूब गए, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। परिजनों ने बिहार पुलिस को शव देने से इनकार कर निजी ...और पढ़ें
-1783261640763_m.webp)
इब्राहिम और इसहाक। फाइल फोटो
HighLights
गंडक नदी में नहाते समय दो दोस्तों की डूबकर मौत।
परिजनों ने पुलिस को शव देने से किया इनकार।
कुशीनगर के इब्राहिम और इसहाक की हुई मृत्यु।
संवाद सूत्र, भैरोगंज। नहाते समय गंडक नदी (नारायणी) में डूबने से दो दोस्तों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बिहार सीमा क्षेत्र में आने वाले सगौली के समीप रविवार दोपहर को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद आसपास के लोग घबरा उठे।
पश्चिमी चंपारण जिले की पिपरासी पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो स्वजन इन्कार कर दिए। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना पडरौना कोतवाली के अरनहवा गांव के 21 वर्ष के इब्राहिम व 20 वर्ष के इसहाक अंसारी दोस्त थे। दोपहर तीन बजे दोनाें गांव से एक किमी दूर स्थित बिहार के सुगौली के समीप गंडक नदी में नहाने गए थे।
बताया जा रहा कि नहाते समय दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। राहगीरों की सूचना पर आए ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां परीक्षण के पश्चात डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गंडक नहर में डूबने से युवकों की मृत्यु की खबर तेजी से इलाके में फैल गई। लोगों ने युवकों के स्वजन को जानकारी दी। यह खबर मिलते ही स्वजन बिलख उठे।
इस बीच आई बिहार के पश्चिमी चंपारण के पिपरासी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो वे इन्कार कर दिए। निजी साधन से शव लेकर घर आए। शव आते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
इकलौता था इसहाक
नहाते समय डूबने से मरा इसहाक इकलौता व परिवार में सबसे बड़ा था। उससे छोटी दो बहनें हैं। उसकी मृत्यु से माता-पिता सदमे में हैं। वहीं इब्राहिम दो भाइयो में बड़ा था। इसहाक व इब्राहिम की मृत्यु से दोनों परिवारों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है।
खबरें और भी
साथ-साथ रहते थे दोनों
इसहाक व इब्राहिम की दोस्ती की गांव में चर्चा थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों अक्सर साथ साथ रहते थे। कालेज के अलावा अगर किसी काम से बाहर भी जाना होता था तो दोनों साथ साथ ही जाते थे। रविवार की दोपहर में अचानक बढ़ी उमस के बीच दोनों नहाने भी साथ ही गए थे, वहां डूबने से दोनों की मृत्यु भी एक साथ हुई।
12 जून को दो किशोरों ने गंवाई थी जान
बीते 12 जून को बरवापट्टी के रामपुर बरहन के लक्ष्मीपुर में नारायणी में स्नान करने गए पांच किशोर डूब गए थे, जिनमें बांध पर कार्य कर रहे मजदूरों ने तीन को तो बचा लिया, लेकिन शिवम व पवन गहरे पानी में चले गए, जिनका शव अगले दिन बरामद हुआ था।