कुशीनगर में पत्नी के प्रेमी ने पति की चाकू घोंपकर की हत्या, ससुराल से लौट रहा था युवक
कुशीनगर के पडरौना में पत्नी के प्रेमी ने दिनदहाड़े पति हीरालाल की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य संद ...और पढ़ें
-1785170600739_m.webp)
पत्नी के प्रेमी ने पति की चाकू घोंप कर की हत्या।
HighLights
पत्नी के प्रेमी ने दिनदहाड़े पति की चाकू मारकर हत्या की।
कुशीनगर के पडरौना में हुई वारदात, आरोपी सज्जाद गिरफ्तार।
अवैध संबंध बना हत्या का कारण, पुलिस कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, पडरौना। प्रेम प्रसंग में पत्नी के प्रेमी ने ही दिनदहाड़े चाकू घोंपकर पति की हत्या कर दी। घर से महज 700 मीटर दूरी पर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के बाद युवक की पत्नी की तहरीर पर ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया। तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा कि कुबेरस्थान थाने के एक गांव के 35 वर्षीय हीरालाल अपनी पत्नी संग बाइक से बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज स्थित ससुराल से दोपहर 12 बजे घर लौट रहे थे।
दोनों गांव के समीप पहुंचे ही थे कि ओवरटेक पत्नी के प्रेमी ने पति की चाकू घोंप कर की हत्याकर बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। युवकों में से एक ने चाकू से हीरालाल पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद बाइक सवार तीनों दुदही की ओर भाग चले। कुबेरस्थान थाना पुलिस जांच पड़ताल की। फाेरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पत्नी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बिहार के मीरगंज के ही महुआरी गांव निवासी सज्जाद ने पति की हत्या की है। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे।
पुलिस ने बिहार बार्डर के मुख्य व अन्य संपर्क मार्गों पर घेरेबंदी कर सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। कुछ ही घंटों बाद यूपी-बिहार सीमा से आरोपित सज्जाद को पकड़ लिया।
संदेह के आधार पर तीन और युवकों को हिरासत में लिया गया है। हीरालाल चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते थे। सज्जाद भी चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अवैध संबंध में हत्या की गई है।