Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में बोरे में मिला महिला का शव, पैर-गले में बंधी थीं ईंटें; इलाके में फैली सनसनी

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 04:41 PM (GMT+05:30)

    कुशीनगर में छोटी गंडक नदी के सिकटिया गड़ेरीपट्टी घाट पर एक 65 वर्षीय महिला का शव बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. छोटी गंडक नदी में बोरे में मिला महिला का शव।

    2. मृतका के पैर-गले में ईंटें बंधी, कफन से ढका था।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, झारखंड से होने की आशंका।

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। छोटी गंडक नदी के सिकटिया गड़ेरीपट्टी घाट पर शनिवार को 65 वर्ष की महिला का शव बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

    जांच पड़ताल कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। गड़ेरीपट्टी घाट पर दोपहर दो बजे गंडक नदी में नहा रहे लोगों ने बोरे में शव देखा। बोरे में शव होने की खबर कुछ ही देर में इलाके में फैल गई। पुलिस आ गई।

    बोरे को बाहर निकाल पुलिस ने खुलवाया तो महिला का शव मिला। शव की पहचान के लिए पुलिस ने जरूरी कदम उठाए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जांच पड़ताल कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

    महिला का शव कफन से ढका था। पैर व गले में ईंट बंधा था। फारेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किया। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि महिला झारंखड राज्य की प्रतीत हो रही। शव यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु का कारण साफ हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा