Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में 10वीं की छात्रा की मांग में मुस्लिम युवक ने भर दिया सिंदूर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 03:14 AM (IST)

    कुशीनगर में कॉलेज से घर जा रही दसवीं की छात्रा की मांग में एक मुस्लिम युवक ने सिंदूर भर दिया और धमकी देकर फरार हो गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. कॉलेज से घर जा रही छात्रा की मांग में सिंदूर भरा।

    2. आरोपी मुस्लिम युवक ने धमकी देकर फरार होने का प्रयास किया।

    3. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कॉलेज से घर जा रही दसवीं की छात्रा की मांग में सिंदूर भर कर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। घर पहुंची छात्रा की हालत देख स्वजन सन्न रह गए। आरोपित मुस्लिम युवक छात्रा के ही गांव का है।

    पडरौना नगर में शुक्रवार को हुई इस घटना की जानकारी शनिवार को तब सामने आई जब स्वजन की तहरीर पर पडरौना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट ले गई, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्रा है।

    रोज की तरह घटना वाले दिन वह कॉलेज आई थी। दोपहर ढाई बजे छुट्टी होने पर कालेज के सामने वह ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस बीच आए आरोपित ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।

    छात्रा घबरा गई। शोर मचाते हुए तेजी से भागी। आसपास के लोगों को देख आरोपित यह धमकी देते हुए फरार हो गया कि अब दोनों एक-दूसरे के हो गए, अगर वह इसकी शिकायत करेगी तो गंभीर परिणाम होंगे।

    घर जाकर छात्रा ने आपबीती बताई तो स्वजन हैरान रह गए। छात्रा के ही गांव का रहने वाला आरोपित मुस्लिम युवक उदित नारायण डिग्री कालेज में ही स्नातक में पढ़ता है। सुबह कोतवाली पहुंच पिता ने नामजद तहरीर दी।

    प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपित समीर आलम के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, दुर्घटनाओं और जाम से मिलेगी मुक्ति