कुशीनगर में पिटाई से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, मची अफरा-तफरी
पडरौना में पिटाई से नाराज एक युवक सुभाष चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी। पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद वह एक घंटे बाद नीचे उतरा, ज ...और पढ़ें

पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित पानी टंकी पर चढ़ा युवक। जागरण
HighLights
पिटाई से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा।
पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद नीचे उतरा।
युवक नशे में था, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, पडरौना, (कुशीनगर)। मोहल्ले के युवक की पिटाई से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। कूदने की धमकी सुनकर राहगीर व आसपास के दुकानदार घबरा गए। पुलिस के मान-मनौव्वल पर एक घंटे बाद वह नीचे उतरा। पडरौना नगर के सुभाष चौक के समीप बुधवार की शाम को सामने आए वाकये के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
शाम को लगभग सवा छह बजे सुभाष चौक पर काफी भीड़ थी। इस बीच एक युवक तेजी से पानी की टंकी पर चढ़ता दिखा। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर नगर में तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे जाम की स्थिति कायम हो गई।
इस बीच चौकी पुलिस आ गई। युवक टंकी से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। चौकी प्रभारी अमित सिंह सिपाहियों संग काफी मान-मनौव्वल किए। इस पर लगभग एक घंटे बाद वह नीचे उतरा। पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
युवक की पहचान नगर के ही तिलक चौक निवासी सागर जायसवाल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि मोहल्ले के ही युवक ने सुबह अपशब्द कहते हुए पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में पुलिस बूथ के पास संदिग्ध हालत में मिला युवक, हाथ-पैर बंधे और मुंह में था रुमाल
चाैकी प्रभारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में है। उसकी इस करतूत के चलते चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई, और लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।