कुशीनगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पिपरा कनक खास गांव में एक 18 वर्षीय युवक नसरूद्दीन का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने स्थिति संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने साक्ष्य जु ...और पढ़ें

घटना स्थल पर जुटी भीड़।- जागरण
HighLights
पिपरा कनक खास में युवक का शव मिला।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच जारी।
संवाद सूत्र, पिपराकनक। पिपरा कनक खास गांव के पश्चिम दिशा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मृतक की पहचान गांव निवासी 18 वर्षीय नसरूद्दीन पुत्र निजामुद्दीन के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर से हटाए गए 33 पुलिसकर्मियों में 27 का तबादल रद, HC ने दिया आदेश
थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।