कुशीनगर में आधी रात महिला से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
कुशीनगर में आधी रात महिला से मिलने पहुंचे युवक को उसके स्वजनों व ग्रामीणों ने बिजली के खंभे से बांधकर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
संवाद सूत्र, नेबुआ नौरंगिया। आधी रात के बाद महिला से मिलने पहुंचे युवक को पकड़ महिला के स्वजन व ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में बाधकर पिटाई की। युवक को पिटता देख महिला ने ही 112 नंबर पर सूचना दी। आरोपित को मुक्त करा पुलिस उपचार के लिए अस्पताल ले गई।
थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। मामला दो वर्ग से जुड़ा होने के कारण पुलिस गांव में गश्त कर रही है। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही।
बताया जा रहा कि बरवा पुर्दिल गांव के वर्ग विशेष से जुड़े युवक का पड़ोस की गांव की महिला से पिछले एक वर्ष से संबंध है। घटना के समय रात दो बजे युवक महिला से मिलने उसके घर के समीप गन्ने के खेत में पहुंचा। कुछ ही समय में महिला भी वहां पहुंच गई।
महिला के आचरण व्यवहार को लेकर शक कर रहे स्वजन आसपास के लोगों के साथ पीछे से पहुंचे और दोनों को पकड़ लिए। डांट-फटकार कर महिला को घर भेज दिए। वहीं युवक को बिजली के खंभे में बांध पीटने लगे। यह देख महिला ने 112 नंबर पर सूचना दी।
मामले की जानकारी पर पीआरवी व थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपित युवक को भीड़ से मुक्त कराया और उपचार के लिए सीएचसी कोटवा ले गई। शुक्रवार सुबह आरोपित व महिला के स्वजन से पुलिस ने थाने में पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राम रतन बनर्जी का निधन, यश भारती पुरस्कार से थे सम्मानित
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।