Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साली के निकाह में आए जीजा पर टूट कर गिरी पेड़ की डाली, मौत

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:26 PM (IST)

    कुशीनगर के रामकोला में एक दुखद घटना हुई, जहाँ मौसेरी साली के निकाह में शामिल होने आए चंदौली निवासी महमूद की पेड़ की सूखी डाली गिरने से मौत हो गई। निका ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. मौसेरी साली के निकाह में शामिल होने आए थे महमूद।

    2. निकाह के दौरान पेड़ की सूखी डाली उन पर गिरी।

    3. गंभीर रूप से घायल महमूद ने रास्ते में दम तोड़ा।

    संवाद सूत्र, रामकोला, (कुशीनगर)। मौसेरी साली के निकाह में शामिल होन आए चंदौली के मुगलसराय के नया बस्ती के रहने वाले महमूद के ऊपर कार्यक्रम के दौरान ही पेड़ की सूखी डाली टूट कर गिर पड़ी। उनकी मृत्यु से बज रही शहनाई के बीच मातम छा गया। शामिल होने आए लोगों के बीच अफरा-तफश्री मच गई।

    मां काली मंदिर वार्ड निवासी सफीक की पुत्री का निकाह था। इसमें शामिल होने चंदौली के मुगलसराय स्थित नयाबस्ती के रहने वाले उनके मौसेरे दामाद महमूद शामिल होने आए थे। मंगलवार की शाम सात बजे अभी निकाह की रस्म चल रही थी।

    महमूद घर के समीप ही एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी अचानक पेड़ की एक सूखी डाली टूट कर उनके ऊपर गिर गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्वजन रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बेतिया राज की तीन एकड़ जमीन का खुलासा, कब्जेदारों को राहत पर बढ़ी हलचल

    डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    खबरें और भी