Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर बस स्टेशन का निर्माण 15 जून तक पूरा करने के निर्देश, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 05:22 PM (GMT+05:30)

    पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने पडरौना में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 15 जून तक गुणवत्तापूर्ण ...और पढ़ें

    निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण करते राज्यसभा सदस्य कुंवर आरपीएन सिंह। जागरण

    निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण करते राज्यसभा सदस्य कुंवर आरपीएन सिंह। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पडरौना। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य कुंवर आरपीएन सिंह ने पडरौना नगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

    विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून तक हर हाल में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करा लिए जाएं, ताकि यात्रियों को शीघ्र सौगात उपलब्ध कराई जा सके।

    सोमवार की दोपहर निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सदस्य आरपीएन ने निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के भवन, अधिकारियों के कक्ष, यात्री हाल काे बारीकी से देखा। परिसर में शौचालय व पेयजल की सुविधा के बारे में जानकारी ली।

    कार्यदायी संस्था पैक्स-पैड के अधिशासी अभियंता एलबी सिंह ने बताया कि बस स्टेशन में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल, कैंटीन के साथ डायमेंट्री की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रात में अगर कोई यात्री ठहरना चाहता है तो निर्धारित शुल्क जमा कर प्रथम तल पर बने डायमेंट्री में रुक सकता है।

    इससे दूर-दराज के यात्रियों को रात में भटकना नहीं पड़ेगा। राज्यसभा सदस्य ने पडरौना डीपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान से कहा कि निर्माण की निगरानी की जाए और समय से पूर्ण कराया जाए।

    सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू, ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

    नगर के लोगों को जाम से मिलेगी निजात

    निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के निरीक्षण के बाद शिवराम पैलेस में पत्रकार वार्ता के दौरान आरपीएन सिंह ने कहा कि शीघ्र ही नगर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। बस स्टेशन का काम पूरा हो जाने पर व्यवस्था में सुधार होगा। रोडवेज की बसें परिसर में खड़ी होंगी तो सड़कों पर जाम नहीं लगेगा।

    कहा कि बस स्टेशन परिसर नीचा होने के कारण जलभराव की परेशानी खड़ी हो जाती थी। यात्रियों व चालकों को काफी परेशानी होती थी। यह समस्या 15-20 वर्षों से बनी थी। समाधान के लिए पहल की गई तो भाजपा सरकार ने बस स्टेशन निर्माण की स्वीकृति दे दी। बरसात के पहले इसके लोकार्पण की उम्मीद जताई जा रही है।