कुशीनगर में सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी हाउस अरेस्ट, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कुशीनगर में सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को देवरिया में अधिवक्ता की मौत के मामले में विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस ...और पढ़ें

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को पुलिस ने सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया। जागरण
HighLights
सपा नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी कुशीनगर में हाउस अरेस्ट।
अधिवक्ता की मौत मामले में प्रदर्शन रोकने को कार्रवाई।
पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र हनन का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, कसया, (कुशीनगर)। अधिवक्ता की मौत के मामले में गुरुवार को देवरिया के बरहज तहसील का घेराव करने जा रहे सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को पुलिस ने सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री को जिला प्रशासन का आदेश सुनाया और बरहज नहीं जाने की चेतावनी दी।
हाउस अरेस्ट की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री पिपराझाम स्थित अपने पैतृक आवास पर बरहज निकलने की तैयारी कर रहे थे कि कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस कार्रवाई से बिफरे पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। कहा कि अंग्रेजों से भी गई गुजरी यह सरकार लाठी और बंदूक के बल पर देश पर दशकों तक शासन करने का मंसूबा पाल कर बैठी है। लेकिन सरकार नहीं जानती कि देश की जनता ने जब अंग्रेजों के शासन और आपातकाल को बर्दाश्त नहीं किया तो भाजपा की क्या बिसात है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ग्राम प्रधान से 23 हजार की रिकवरी के आदेश, पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर निकाल ली थी रकम
कहा कि संवैधानिक संस्थाओं, केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर असहमति को दबाकर लोकतंत्र की हत्या करने का जो भाजपा मंसूबा पाल रखी है उसे आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ध्वस्त कर देगी। लोकतंत्र इस देश की खूबसूरती है इसे बदसूरत करने की भाजपा सरकार की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी।
खबरें और भी
भाजपा सरकार से देश की जनता ऊब चुकी है। इनकी कथनी और करनी का फर्क समझ चुकी है। पूर्व प्रमुख डा. प्रियेश त्रिपाठी, कृष्णलाल तिवारी, मनोज तिवारी, राकेश दूबे, मनोज पांडेय, जनार्दन यादव आदि उपस्थित रहे।