विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब लखीमपुर में नीले ड्रम का खौफ, पुलिस से बोला पति; बस ये एक सवाल पूछने पर पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी

Published: Fri, 04 Apr 2025 09:28 PM (IST)

लखीमपुर में मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की गूंज सुनाई दी है। हाथीपुर कोठार निवासी आशीष ने आरोप लगाया है ...और पढ़ें

फोटो: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में मौजूद आशीष कुमार... जागरण
फोटो: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में मौजूद आशीष कुमार... जागरण

संवादसूत्र, लखीमपुर। मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की आंच लखीमपुर तक पहुंच गई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके शव को टुकड़े करके नीले ड्रम में पैक करके सीमेंट भर दी थी। हालिया मामला शहर के मुहल्ला हाथीपुर कोठार का सामने आया है, जहां के एक युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी ने मेरठ कांड की तरह उसे भी नीले ड्रम में पैक करने की धमकी दी है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी गई है।

हाथीपुर कोठार निवासी आशीष ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ मिलना जुलना होता है। वह अपने छोटे बच्चे को घर में छोड़कर गायब हो जाती है। युवक का आरोप है कि 23 मार्च को उसकी पत्नी दिन भर घर से गायब रही थी, जिसके बारे में जब उसने पत्नी से जानकारी करनी चाही, तो इससे नाराज पत्नी मारपीट करने पर उतारू हो गई।

पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी

आरोप यह भी लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिसमें उसने मेरठ कांड की तरह नीले ड्रम में पैक करने की धमकी दी है। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश शहर कोतवाल को दिए। उधर, शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी।

ये भी पढे़ं - 

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट; अभी से तैयार हो गए 2026 के प्रश्नपत्र

यूपी के इन 22 जिलों में खुलेंगे नए सरकारी स्कूल, फीस भी रहेगी कम; टीचर्स के लिए सुनहरा मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।