विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर से होकर दौड़ेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन संचालन और 2532 KM का होगा सफर

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:44 PM (IST)

लखीमपुर खीरी के निवासियों के लिए जल्द ही भुज से बरौनी तक अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी, जिसका ठहराव लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रस्तावित है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भुज से बरौनी तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस।

  2. लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित है ठहराव।

  3. गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार के यात्रियों को लाभ।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। जिलवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही भुज (गुजरात) से बरौनी (बिहार) तक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। इसका ठहराव लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रस्तावित है। इससे गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार तक सफर करने वाले यात्रियों को सीधी और बेहतर रेलसेवा सुविधा मिलेगी। हालांकि रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित प्रस्तावित ट्रेन संख्या 19427/19428 सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार शाम 05:30 बजे चलेगी। इसी तरह बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार रात 11:55 पर चलेगी।

यह ट्रेन भुज से बरौनी तक कुल 2532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भुज से चलकर ट्रेन अहमदाबाद, कोटा, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, मैलानी से लखीमपुर होकर गोंडा, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते बरौनी तक जाएगी।

लखीमपुर स्टेशन पर ठहराव होने से जिले के यात्रियों को इस रूट पर आवागमन का बेहतर अवसर मिलेगा। लंबे समय से शहर और जिले के व्यापारी ऐसी ही लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे, हालांकि नई दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा की बड़ी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है।

भुज से बरौनी तक चलने वाली ट्रेन के संबंध में अभी तक रेलवे बोर्ड ने कोई आदेश नहीं जारी किया है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेन संचालन शुरू होगा।

-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले बिहार को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बरौनी से भुज तक चलेगी नई ट्रेन

यह भी पढ़ें- बिहार से गुजरात जाना होगा आसान: बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस को PM मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी, रूट और टाइमिंग भी जानें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।