विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में यात्रियों को बड़ा झटका, रेल ट्रैक पर पानी के रिसाव के कारण निरस्त हुई 6 ट्रेनें

Published: Sun, 30 Aug 2026 10:34 PM (IST)

रेलवे ने लखीमपुर में भीरा-पलिया के बीच ट्रैक पर जल रिसाव के कारण मैलानी-नानपारा-बिछिया रेलखंड की छह ट्रेनों का संचालन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. भीरा-पलिया ट्रैक पर जल रिसाव के कारण ट्रेनें रद्द।

  2. मैलानी-नानपारा-बिछिया रेलखंड की छह ट्रेनें प्रभावित हुईं।

  3. दुधवा जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना।

संवादसूत्र, मैलानी (लखीमपुर)। भीरा-पलिया स्टेशनों के बीच रेल ट्रैक पर जल रिसाव के कारण रेलवे ने मैलानी-नानपारा-बिछिया रेलखंड की छह ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। ट्रैक के किलोमीटर संख्या 238/09 से 239/01 के बीच पुरानी दरार वाले स्थल पर जल रिसाव होने के बाद रेलवे ने एहतियातन यह निर्णय लिया है।

सीनियर डीओएम लखनऊ की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 31 अगस्त से ट्रेन संख्या 52264 और 52262 (मैलानी-नानपारा), 52260 (मैलानी-बिछिया विस्टाडोम) निरस्त रहेंगी और एक सितंबर से ट्रेन संख्या 52259 (बिछिया-मैलानी) और 52261 व 52263 (नानपारा-मैलानी) का संचालन भी अगले आदेश तक बंद रहेगा।

ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और बिछिया की ओर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, रेलवे टीम ने ट्रैक पर जल रिसाव की स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेन संचालन का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर : सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नियम, अब आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद ही मिलेगा वेतन