विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर : सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नियम, अब आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद ही मिलेगा वेतन

Updated: Wed, 26 Aug 2026 03:51 PM (IST)

लखीमपुर खीरी के डीएम ने सरकारी कार्यालयों में आधार आधारित ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। अब कर्मचारियों को वेतन ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सरकारी कार्यालयों में अब ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य।

  2. आधार आधारित उपस्थिति के बाद ही मिलेगा वेतन।

  3. डीएम ने लोक निर्माण विभाग कार्यालयों का किया निरीक्षण।

संवादसूत्र, लखीमपुर। सरकारी कार्यालयों में अब केवल उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने का दौर समाप्त होगा। आधार आधारित आनलाइन अटेंडेंस दर्ज होने के बाद ही कर्मचारियों के वेतन आहरण की प्रक्रिया शुरू होगी। मंगलवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यालयीय अनुशासन की स्थिति का मूल्यांकन किया।

डीएम ने प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-एक और निर्माण खंड-तीन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने वाले कर्मचारियों को बुलाकर उनकी वास्तविक मौजूदगी की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजिका में हस्ताक्षर पर्याप्त नहीं हैं; प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को अपने मोबाइल से आधार आधारित ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करनी होगी।

डीएम ने फील्ड स्टाफ के लिए भी निर्देश दिए कि फील्ड में जाने से पहले ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। भ्रमण पंजिका में विवरण दर्ज करने के बाद ही कर्मचारी फील्ड में जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना कार्यालय आए ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों के लिए यूपी में AIIMS की तर्ज पर NCA भवन की मांग, परिषद ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक को लिखा लेटर

जिला सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से सभी कार्मिकों का आवश्यक डाटा फीड कराकर आधार आधारित ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कार्यालयों में नियमित उपस्थिति और अनुशासन प्रशासन की प्राथमिकता है।