Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर स्टेशन पर उद्घाटन एक्सप्रेस के पहुंचते ही खिल उठे यात्रियों के चेहरे, अब बरेली और ऐशबाग का सफर होगा आसान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी में कासगंज-ऐशबाग रेलखंड पर नई उद्घाटन एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हुई, जिससे यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। यह ट्रेन ऐशबाग और बरेली के ...और पढ़ें

    उद्घाटन ट्रेन के लखीमपुर स्टेशन पहुंचने पर सेल्फी लेता युवक।

    उद्घाटन ट्रेन के लखीमपुर स्टेशन पहुंचने पर सेल्फी लेता युवक।

    HighLights

    1. कासगंज-ऐशबाग रेलखंड पर नई उद्घाटन एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हुई।

    2. लखीमपुर स्टेशन पर उद्घाटन एक्सप्रेस के आगमन से यात्रियों में उत्साह।

    3. अब ऐशबाग और बरेली के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध।

    संवाद सूत्र, लखीमपुर। कासगंज-ऐशबाग रेलखंड पर नई ट्रेन सेवा शुरू होने के पहले दिन उद्घाटन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम छह बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन को देखने से लेकर पहले दिन का सफर यादगार बनाने के लिए यात्रियों और रेल प्रेमियों में गजब का उत्साह दिखा।

    लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं करीब 95 यात्रियों ने इस ट्रेन से यात्रा कर अपने सफर को यादगार बनाया।

    उद्घाटन के आगमन को लेकर शहरवासियों से लेकर लखनऊ जाने वाले लोग शाम पांच बजते ही स्टेशन पर इकठ्ठा होना शुरू हो गए। कासगंज ऐशबाग उद्घाटन एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए 95 लोग टिकट लेकर ट्रेन का इंतजार करने लगे।

    प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचते ही शहरवासियों में सेल्फी लेने का शुरू हुआ सिलसिला ट्रेन के रवाना होने तक जारी रहा। ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों का कहना था कि ऐशबाग तक सीधी ट्रेन संचालन की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हुई है।

    C-444-1-LKO1611-521241

    अब बरेली और ऐशबाग के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। इससे नौकरीपेशा लोगों से लेकर छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

    उद्घाटन एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की सराहना की। वहीं नई ट्रेन की शुरूआत को लेकर स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर ट्रेन के साथ ली गई फोटो और वीडियो प्रसारित कर अपनी खुशी जाहिर की।

    खबरें और भी

    उद्घाटन ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिर

    काशीनगर निवासी एजाज ने बताया कि अब सुबह के समय दो ट्रेनें हो गई हैं। इससे यात्री ऐशबाग एवं बरेली तक सीधी यात्रा कर सकेगें। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

    बेहजम निवासी विनीत कुमार दीक्षित ने बताया कि यह ट्रेन जिलेवासियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। अभी तक ऐशबाग जाने के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर के यात्रियों का खत्म हुआ सालों का इंतजार, नई ट्रेन चलने से दिल्ली की राह हुई आसान