रोडवेज बस और बाइकों की टक्कर में बच्चे की मौत, पांच घायल, लखीमपुर-बेहजम रोड पर हुआ हादसा
लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर हरदोई डिपो की रोडवेज बस और दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में पांच वर्षीय आर्यन की मौत हो गई, जबकि पांच अन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, लखीमपुर। लखीमपुर बेहजम मार्ग पर रविवार दोपहर हरदोई डिपो की रोडवेज बस और दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनो बाइक पर सवार सवार एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बेहजम भिजवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर पांच वर्षीय बच्चे को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हालांकि बस में सवार सभी 20-22 यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। हरदोई डिपो की रोडवेज बस रविवार को लखीमपुर आकर दोपहर में वापस हरदोई जा रही थी। इस दौरान लखीमपुर बेहजम मार्ग पर गौहरपुर गांव के पास सामने से आ रही दो बाइकों और बस में भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि पहले एक बाइक सामने से टकराई और उसके बाद एक दूसरी बाइक बस से टकरा गई।
लौट रहे थे लखीमपुर
एक बाइक पर गांव मलिकपुर निवासी नसीर अपनी पत्नी रीना व पुत्र आर्यन के साथ ससुराल रंगीलनगर लखीमपुर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर मूड़ा बुजुर्ग निवासी अशरफ पुत्र छोटेलाल और उनकी पत्नी हुस्नाज व रिश्ते में साला आरिफ अली सवार था। यह लोग भी लखीमपुर आ रहे थे।
आमने सामने की टक्कर से दोनो बाइक पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में गैंगस्टर विक्की नेपाली का घर कुर्क, तस्करी से खड़ा किया था 40.30 लाख का मकान
वहां पहुंचने पर डाक्टर ने पांच वर्षीय आर्यन पुत्र नसीर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि बस में करीब 20 से 22 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं।