लखीमपुर में दिव्यांगों के लिए लगेगा रोजगार मेला, 10 अगस्त तक होगा आवेदन
लखीमपुर में 3 से 10 अगस्त तक दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला राजकीय आइटीआइ, राजापुर परिसर में होगा, जिसमें निजी ...और पढ़ें
-1785576726180_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
दिव्यांगों के लिए लखीमपुर में रोजगार मेला।
3 से 10 अगस्त तक चलेगा यह आयोजन।
आवेदन और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में दिव्यांगजन रोजगार अभियान-3.0 के तहत जिले के दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए तीन से 10 अगस्त तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), राजापुर परिसर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। मेले में जिले की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, शैक्षिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण-पत्र, बायोडाटा/रेज्यूम तथा पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में आवेदन, साक्षात्कार और चयन की पूरी प्रक्रिया निश्शुल्क होगी तथा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कौशल विकास मिशन ने अधिक से अधिक दिव्यांग युवाओं से इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।