विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर की शारदा नहर में कूदा युवक, पुलिस और गोताखोरों का तलाशी अभियान जारी

Published: Fri, 31 Jul 2026 01:15 PM (IST)

महेवागंज (लखीमपुर) में शुक्रवार सुबह एक 17 वर्षीय युवक के शारदा पोषक नहर में कूदने की आशंका से सनसनी फैल ...और पढ़ें

मौके पर जुटी भीड़। जागरण

मौके पर जुटी भीड़। जागरण

HighLights

  1. महेवागंज में 17 वर्षीय युवक ने नहर में लगाई छलांग।

  2. पुलिस और गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी है।

  3. नहर में तेज बहाव से रेस्क्यू अभियान में बाधा।

जागरण संवाददाता, महेवागंज (लखीमपुर)। महेवागंज में शुक्रवार सुबह एक 17 वर्षीय युवक द्वारा शारदा पोषक नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।

जानकारी के अनुसार, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी शादाब (17) पुत्र हिदायत अली शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। उसने परिजनों से बताया था कि वह अपने ननिहाल नौधन पटना जा रहा है। हालांकि, कुछ देर बाद उसकी मोटरसाइकिल शारदा पोषक नहर के किनारे खड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने नहर में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नहर में युवक की तलाश शुरू कराई। नहर में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में अवध से पूर्वांचल तक नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, कई जिलों में कटान से दहशत; प्रशासन अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के नहर में कूदने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है। बरामदगी के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।