कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, लखीमपुर में 30 जुलाई तक पूरी होंगी तैयारियां
लखीमपुर के मोहम्मदी में सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें यात्रा मार्ग पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने और 30 जुलाई तक सभी व् ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस मछली की दुकानें रहेंगी बंद।
HighLights
कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का निर्णय।
सड़क से निर्माण सामग्री हटाने, खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के निर्देश।
सुरक्षा, साफ-सफाई सहित सभी तैयारियां 30 जुलाई तक पूरी की जाएंगी।
संवाद सूत्र, मोहम्मदी (लखीमपुर)। सावन मे कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील सभागार में विधायक लोकेंद्र की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में एसडीएम, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, तीनों थानों के प्रभारी निरीक्षक, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जगदेव प्रसाद मौर्य, पीडब्ल्यूडी, आबकारी, फायर ब्रिगेड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कांवड़ यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा निकलेगी। वहां यात्रा अवधि के दौरान मांस मछली की दुकानें बंद रहेंगी। शराब की दुकानों के संचालन समय का भी कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे रखी मौरंग, मिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री तत्काल हटाई जाए तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर पालिका को मुख्य मार्गों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कांवड़ मार्गों से आवारा पशुओं को हटाने, बिजली के खंभों पर सुरक्षा की दृष्टि से काली पट्टी लगाने तथा सभी तैयारियां 30 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।