लखीमपुर : श्रावण मास में 30 जुलाई से शुरू होगा कांवड़िया सेवा शिविर, एक माह तक चलेगा कैंप
लखीमपुर में 30 जुलाई 2026 से एक माह का कांवड़िया सेवा शिविर शुरू होगा, जो श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क सुविधाएं प्रदान करेगा। यह शिविर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखीमपुर में 30 जुलाई से कांवड़िया सेवा शिविर शुरू।
एक माह तक निःशुल्क मिलेंगी सभी आवश्यक सुविधाएं।
जनसहयोग से संचालित होगा यह 13वां सेवा शिविर।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस वर्ष भी एक माह का कांवड़िया सेवा शिविर लगाया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि 13वें वर्ष आयोजित होने वाला यह सेवा शिविर 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक संचालित होगा।
शिविर का आयोजन आधारपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र, लालपुर बैरियर के निकट, गोला रोड पर किया जाएगा। यहां से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों को चौबीसों घंटे शीतल पेयजल, चाय, जलपान, भोजन, विश्राम, स्नान, गोशाला तथा प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से शिविर का सफल संचालन जनसहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष भी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से आर्थिक, सामग्री एवं सेवा सहयोग की अपील की गई है, ताकि पूरे श्रावण मास में कांवड़ियों की निर्बाध सेवा की जा सके।