लखीमपुर खीरी में 8 साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 121 फर्जी सिम कार्ड
लखीमपुर खीरी साइबर थाना पुलिस ने डीजीपी के ऑपरेशन साइ-वज्र के तहत आठ अंतरजनपदीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में अंतरजनपदीय साइबर ठग
HighLights
आठ अंतरजनपदीय साइबर ठग लखीमपुर खीरी में गिरफ्तार।
121 फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और उपकरण बरामद।
ग्रामीणों को झांसा देकर फर्जी यूपीआई खाते बनाते थे।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। साइबर थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी सिम, मोबाइल, फिंगर प्रिंट आदि उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई डीजीपी के ऑपरेशन साइ-वज्र अभियान के तहत हुई है।
साइबर थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि शनिवार को साइबर क्राइम टीम ने लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अमृतागंज नहर पुलिया के पास स्थित यात्री भवन अंतर जनपदीय साइबर ठग के आठ युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले 121 सिम कार्ड, नौ एंड्रायड फोन, दो फिंगर प्रिंट रीडर डिवाइस, तीन कापियां (साइबर फ्रॉड का डाटा आदि) सहित एक हजार रुपये नगद बराम हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपितों के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
इस तरह करते थे ठगी
निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि यह लोग ग्रामीणों को सिम कार्ड पोर्ट कराने का झांसा देकर उनका अंगूठा बायोमेट्रिक लगवाकर दूसरी कंपनी का सिम निकलवाते थे। इससे फर्जी यूपीआई खाता बनाकर उसे बिग विनर एप पर अपलोड कर देते थे। साइबर फ्राड के पैसों का लेनदेन इन्हीं खातों से होता था, जिसके बदले इन्हें कमीशन मिलता था। दूसरे नाम का सिम और खाता होने के कारण पुलिस से बचे रहते थे।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में दिव्यांगों के लिए लगेगा रोजगार मेला, 10 अगस्त तक होगा आवेदन
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अंकित पुत्र जगदीश प्रसाद, सरगडा खमरिया
2. विकास पुत्र आनंद अवस्थ, भसड़िया खमरिया
3. सरोज पुत्र सीताराम भसड़िया खमरिया
4. चंद्र प्रताप पुत्र तुलसीराम,दलईपुरवा खमरिया
5. पप्पू पुत्र सियाराम, लालपुर खमरिया
6. आनंद पुत्र दयाशंकर, जटपुरवा शारदानगर
7. रिंकू पुत्र रामानंद, गुरैला तंबौर सीतापुर।
8. दिलीप यादव पुत्र छद्दूलाल, मटैहनी खमरिया