तो बहन के साथ हुआ विवाद बना वारदात की वजह, चाय बनाने को लेकर हुआ झगड़े का खौफनाक अंत
लखीमपुर खीरी के भवानीपुर गांव में एक पिता दयाराम ने अपने बेटे मुनीष की हत्या कर दी। यह घटना बहन के साथ विवाद और फिर पिता-पुत्र के बीच हुई झड़प के बाद ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पवन जायसवाल, लखीमपुर। भवानीपुर गांव में मुनीष की हत्या के बाद जितने मुंह उतनी बातें सामने आ रही हैं। ग्रामीण बताते हैं कि हत्या के दिन रविवार को सुबह मनीष की बहन गुंजन सुबह चाय बनाने जा रही थी। चाय बनाने के दौरान घर में चीनी नहीं थी।
बहन ने भाई मुनीष से चीनी लाकर देने की बात कही, मुनीष चीनी लेकर आया और बहन से बोला चाय जल्दी बना दे, लेकिन घर के कामकाज के चलते चाय बनने में कुछ देरी हो गई, जिसको लेकर व बहन को गालियां देने लगा और दो थप्पड़ भी मारे।
इसका विरोध पिता दयाराम ने किया, चूंकि पहले से ही आपसी मनमुटाव था, जिसके बाद पिता के सामने बेटी को पीटने के बाद गुस्साए पिता से मुनीष की झड़प होने लगी। झड़प के दौरान पास में पड़े डंडे से मुनीष ने पिता पर प्रहार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया।
उसी दौरान पास में पड़ा बांका दिखा जिसे पिता ने मुनीष पर वार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल गया और घायल अवस्था मे वह कमरे में चला गया।
कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो पिता सहित अन्य लोगों ने देखा बदहवास था और उसकी मौत हो चुकी थी। घबराए पिता व परिवार के लोगों ने उसके शव को घर के एक कोने में लगे भूसे में छिपा दिया। हालांकि पुलिस अभी ऐसे किसी तथ्य की पुष्टि नहीं कर रही।
खबरें और भी
पिता पुत्र के बीच लंबे समय से आपसी कहासुनी हुआ करती थी। रविवार को सुबह मृतक की बहन से चाय बनाने की बात को भी लेकर के झड़प हुई, जिस दौरान पिता से भी कुछ कहा सुनी हुई। इस मामले में गुस्साये पिता पुत्र आपस में भिड़ गए, जिसके दौरान पिता ने पास में पड़े बांके से प्रहार कर दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई।
-रोहित कुमार दुबे थानाध्यक्ष, भीरा
भवानीपुर गांव में पिता पुत्र के बीच आपसी मामूली कहासुनी के दौरान घटना हो गई, जिसमें पिता ने गन्ना काटने वाले बांके से प्रहार कर दिया, जिसमें उसके बेटे की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
-रमेश कुमार तिवारी, सीओ, गोलागोकरणनाथ
यह भी पढ़ें: युवक की हत्या कर भूसे में छिपाया शव, 15 घंटे बाद मिली लाश; पिता पर कत्ल की आशंका