लखीमपुर में दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर बवाल, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर
लखीमपुर में दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चले। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
दुकान के सामने कूड़ा डालने पर विवाद शुरू।
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चले।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू की।
संवादसूत्र, निघासन (लखीमपुर)। दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। घटना में दोनों पक्षों के लोगों के घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
निघासन के दुर्गापुरवा गांव में सोमवार सुबह एक युवती दुकान के सामने कूड़ा डाल रही थी। दुकान संचालक आसिफ का आरोप है कि उसकी दुकान के सामने नाली बनी हुई है और नाली के दूसरी ओर का कूड़ा रूबी निवासी दुर्गापुरवा उनकी दुकान के सामने डाल रही थी। मना करने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
आसिफ का आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग एकराय होकर उनके घर में घुस आए और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की रूबी ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए हल्का उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में बकाया वसूलने में बिजली विभाग फेल, 1490 करोड़ दबाए बैठे हैं उपभोक्ता